फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम: हिमाचल के 20 बच्चे, अभिभावक और शिक्षक पीएम मोदी से करेंगे संवाद

Tue, 25 Jan 2022 05:00 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन

सार

एससीईआरटी सोलन की प्रिंसिपल डॉ. रीटा शर्मा ने बताया कि विद्यार्थियों के साथ-साथ अभिभावक और शिक्षक भी इस कार्यक्रम का हिस्सा बन सकते हैं। इस कार्यक्रम में पीएम मोदी छात्र-छात्राओं के साथ चर्चा कर उन्हें कई सुझाव भी देंगे। इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए  आवेदन तिथि को भी बढ़ा दिया है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : Twitter@ Bjp4india
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब इस कार्यक्रम के लिए अभ्यर्थी 27 जनवरी तक आवेदन कर सकते हैं। अभी तक करीब 12 हजार आवेदन आ गए हैं। इसमें से प्रदेश के 16 विद्यार्थी, दो शिक्षक और दो अभिभावकों का चुनाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ परीक्षा पर चर्चा करने के लिए किया जाएगा। इसका जिम्मा स्टेट काउंसिल ऑफ एजूकेशन रिसर्च एंड ट्रेनिंग (एससीईआरटी) सोलन को सौंपा है।

विज्ञापन


कोविड के बीच परीक्षा पर चर्चा का यह कार्यक्रम ऑनलाइन ही होगा। एससीईआरटी सोलन की प्रिंसिपल डॉ. रीटा शर्मा ने बताया कि विद्यार्थियों के साथ-साथ अभिभावक और शिक्षक भी इस कार्यक्रम का हिस्सा बन सकते हैं। इस कार्यक्रम में पीएम मोदी छात्र-छात्राओं के साथ चर्चा कर उन्हें कई सुझाव भी देंगे। इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए  आवेदन तिथि को भी बढ़ा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें