फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी के सपनों को पालमपुर एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी में लगेंगे पंख

Sat, 07 Apr 2018 01:43 PM IST
विनोद राणा, अमर उजाला, पालमपुर (कांगड़ा)
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साल 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने के सपनों को चौधरी सरवण कुमार कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर में पंख लगाए जाएंगे। इसके लिए कृषि विवि में देश भर से वैज्ञानिक जुटेंगे। इस दौरान किसानों की आय को दोगुना करने पर मंथन होगा। 

विज्ञापन


किसानों की आय को बढ़ाने के लिए सामने आने वाली समस्याओं और उनके समाधान पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा। विवि में हो रही राष्ट्रीय संगोष्ठी में वैज्ञानिकों के तैयार किए गए प्रोजेक्ट और शोध पत्र प्रस्तुत किए जाएंगे।

इसके आधार पर किसानों की आय बढ़ाने के लिए एक दस्तावेज तैयार किया जाएगा, जिसके अनुसार प्रदेश में किसानों की आय बढ़ाने को लेकर काम होगा।

विज्ञापन

कृषि वैज्ञानिक और 200 कृषि विषय के छात्र लेंगे भाग

राष्ट्रीय स्तर पर 23 और 24 अप्रैल को विवि में होने वाला एग्रीविजन एग्रीकल्चर साइंटिस्ट फोरम और कृषि विवि पालमपुर के संयुक्त तत्वावधान में होगा। इसमें देश भर के विभिन्न संस्थानों के कृषि वैज्ञानिक और करीब 200 कृषि विषय के छात्र भाग लेंगे।

एग्रीविजन में किसानों की आय दोगुनी करने के लिए मुख्य केंद्र बिंदु पहाड़ी कृषि रहेगी। इसके अलावा सिंचाई की समस्या से लेकर मुर्गी पालन और डेयरी विषयों पर चर्चा होगी। इनमें फसल विविधीकरण, प्राकृतिक कृषि, हाईटेक एग्रीकल्चर और पशु संवर्धन से भी किसानों की आय बढ़ाने की संभावनाएं तलाशी जाएंगी।

कृषि वैज्ञानिक संघ के अध्यक्ष डॉ नरेंद्र संख्यान ने कहा कि दो दिवसीय एग्रीविजन में केवल किसानों की आय को दोगुना करने पर फोकस किया जाएगा। इसके लिए देश भर के किसान अपने शोधपत्र प्रस्तुत करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें