आधुनिकता के इस दौर में भी लोग छुआछूत की दीवारों को नहीं मिटा पाए हैं। सरकारी स्कूल खुलने से स्वर्ण और निम्न जाति के बच्चे एक ही स्कूल में शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं, लेकिन भेदभाव अभी भी नहीं मिटा। हिमाचल सिरमौर जिले की एक राजकीय प्राथमिक पाठशाला में ऐसा ही मामला सामने आया है।
स्कूल के बच्चों ने निम्न जाति के कर्मचारी के हाथ से कथित तौर पर लड्डू खाने से इनकार कर दिया। उन्हें पूछा गया तो बताया कि परिजनों ने उन्हें कर्मी के हाथ से खाने को मना किया है। स्कूल की मुख्य अध्यापिका रजनी ने इस संदर्भ में थाना राजगढ़ में शिकायत दर्ज करवाई है।
इसके बाद पुलिस ने अनुसूचित जाति एवं जनजाति अधिनियम की धारा 3 (1) के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। उक्त प्राइमरी स्कूल में एक व्यक्ति ने मिड-डे मील में नियुक्ति होने पर स्कूल में लड्डू बांटे, लेकिन बच्चों ने लड्डू खाने से इनकार कर दिया।