फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में मनाइए विंटर वेकेशन, मिल रहे है खास ऑफर

विज्ञापन
विज्ञापन
विंटर सीजन के दौरान सैलानियों को रिझाने के लिए राज्य पर्यटन विकास निगम 31 मार्च तक निगम के होटलों में विशेष छूट देने जा रहा है। निगम ने विशेष पैकेज लांच किया है। 31 मार्च तक पर्यटन निगम के 50 से अधिक होटलों में 10 से लेकर 30 प्रतिशत तक छूट मिलेगी।
विज्ञापन


पर्यटन निगम के शिमला, चायल, परवाणू, बड़ोग, रामपुर, मंडी, कुल्लू, धर्मशाला, ज्वालाजी, पालमपुर और चंबा, डलहौजी स्थित होटलों में छूट की सुविधा मिलेगी। पर्यटन निगम के होटलों के कमरों की बुकिंग में ही डिस्कांउट मिलेगा। डोरमैट्री पर छूट नहीं होगी। पर्यटन विकास निगम के उपाध्यक्ष हरीश जनारथा ने छूट देने की पुष्टि की है।

इन होटलों में मिलेगा 30 प्रतिशत डिस्काउंट
द ममलेश्वर चिंडी (चुराग), द बाघल दाड़लाघाट, चांशल रोहड़ृ, गिरीगंगा रिजार्ट खड़ापत्थर, लॉग हट मनाली, हंडिंबा काटेज मनाली, सिल्वरमून कुल्लू, सरवरी कुल्लू और द देवदार खजियार होटल में 30 प्रतिशत डिस्काउंट मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन होटलों में 25 प्रतिशत डिस्काउंट

पीटरहॉफ शिमला, एप्पल बलास्म फागू, गोल्फ गलेड नालदेहरा, द पैलेस चायल, हिमनील चायल, पाइनवुड बड़ोग, शिवालिक परवाणू, यमुना पांवटा साहिब, रेणुका होटल रेणुकाजी, टूरिस्ट इन राजगढ़, बुशहैर रिजेंसी रामपुर, लेक व्यू बिलासपुर, कुंजुम होटल मनाली, रोहतांग मनालसू मनाली, द कैसल नग्गर, ट्रैर्क्स बंगलो जंजैहली, कश्मीर हाउस धर्मशाला, द कुनाल धर्मशाला, टी बड पालमपुर, द यात्री निवास चामुंडा जी, द नियुगल पालमपुर, इरावती चंबा और द मणीमहेश चंबा होटल में मानसून के दौरान कमरे बुक करवाने पर 25 प्रतिशत डिस्काउंट मिलेगा।

इन होटलों में 20 प्रतिशत डिस्काउंट
एप्पल कार्ट इन क्यारीघाट, द हाटू नारकंडा, द श्रीखंड सराहन, किन्नर कैलाश कल्पा, कैलाश काटेज कल्पा, सन एंड स्नो काटेज कल्पा, हिल टॉप स्वारघाट, द ब्यास मनाली, धौलाधार धर्मशाला, भागसू धर्मशाला, द क्लब हाउस मैकलोड़गंज, होटल ज्वालाजी ज्वालामुखी, चिंतपूर्णी हाइट्स चिंतपूर्णी, द हमीर हमीरपुर, गीतांजली डलहौजी, द चंपक चंबा और द महादेव भरमौर होटल में 20 प्रतिशत डिस्काउंट मिलेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें