दिल्ली में होने वाले वर्ल्ड कल्चर फेस्टिवल में कुल्लवी नाटी की धूम देखने को मिलेगी। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल हुई कुल्लू नाटी को दिल्ली में 300 युवतियां पेश करेंगी। नाटी के लिए बाकायदा रिहर्सल भी शुरू हो चुकी है।
आर्ट ऑफ लिविंग कुल्लू के मीडिया प्रभारी डॉ. गौरव भारद्वाज ने बताया कि विश्व संस्कृति महोत्सव नई दिल्ली में 11 से 13 मार्च के मध्य मनाया आयोजित किया जा रहा है। इस महोत्सव में 154 देशों के 35 लाख लोगों के शामिल होने की संभावना है।