फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांगड़ा: अच्छा खिलाड़ी बनने के लिए अनुशासन सबसे बड़ी कुंजी, मीराबाई चानू और रानी रामपाल ने विद्यार्थियों को दिए टिप्स

Wed, 09 Mar 2022 07:52 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, नगरोटा बगवां (कांगड़ा)

सार

स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के सौजन्य से करवाए गए ‘मीट दि चैंपियनस’ कार्यक्रम में मीराबाई चानू और रानी रामपाल  ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में जिले भर के लगभग 75 स्कूलों के बच्चों ने भाग लिया। 
विज्ञापन
मीराबाई चानू - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल पहुंची भारोत्तोलक मीराबाई चानू और हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल ने रेनबो इंटरनेशनल स्कूल नगरोटा बगवां में बच्चों को खेल का महत्व समझाया। दोनों ने कहा कि एक अच्छा खिलाड़ी बनने के लिए अनुशासन सबसे बड़ी कुंजी है। संतुलित आहार भी बेहद जरूरी है। स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के सौजन्य से करवाए गए ‘मीट दि चैंपियनस’ कार्यक्रम में दोनों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में जिले भर के लगभग 75 स्कूलों के बच्चों ने भाग लिया। इस दौरान बच्चों ने मीराबाई चानू और रानी रामपाल से कई सवाल पूछे।

विज्ञापन


दोनों ने स्वस्थ रहने के अलावा स्टेमिना बनाने के लिए व्यायाम के टिप्स भी बच्चों के साथ साझा किए। दोनों ने मैदान में बच्चों के साथ खेल संबंधी गतिविधियां भी कीं। इस अवसर पर स्कूल के निदेशक डॉ. जेआर कश्यप, प्रधानाचार्य डॉ. छवि कश्यप और मीनाक्षी कश्यप ने मुख्य अतिथियों को शॉल, टोपी और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। प्रशासनिक प्रबंधक मधु चौधरी, रवि भारद्वाज, रेणु मराठा, रवि जंबाल इस दौरान मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें