मुख्य सचिव ने राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण को निर्देश दिए कि आपदा प्रबंधन से जुड़ी सभी आवश्यक जानकारियों के साथ एक बल्यू बुक तैयार की जाए। इसे तहसील स्तर तक उपलब्ध करवाएं। सैटेलाइट फोन की भी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विकास खंडों में 80 हैम रेडियो खरीदने के भी निर्देश दिए। हैम रेडियो संचालित करने में प्रशिक्षण प्रदान करने पर भी बल दिया। राहत एवं बचाव कार्यों के लिए पेशेवर पैरा- ग्लाइडर्ज, ट्रैकर्स, पर्वतारोहियों की सेवाएं लेने के निर्देश भी दिए।
प्रधान सचिव राजस्व ओंकार शर्मा ने सभी संबंधित विभागों को मेगा मॉक ड्रिल में भाग लेने की आवश्यकता पर बल दिया। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) के वरिष्ठ सलाहकार मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) डॉ. वीके नायक ने आईआरएस पर प्रस्तुति दी।
निदेशक एवं विशेष सचिव एसडीएमए एवं राजस्व डीसी राणा ने आईआरएस प्रणाली और आपदा के समय विभागों की जिम्मेदारियों पर प्रस्तुति दी। सचिवालय से टेबल टॉप अभ्यास आरंभ किया जाएगा। इसमें 10 जुलाई को सभी राज्य स्तरीय अधिकारियों, एनडीआरएफ, सेना, वायु सेना और अर्धसैनिक बल भाग लेंगे।