सीएम जयराम ने कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता की
- फोटो : अमर उजाला
कैबिनेट ने हिमाचल में सड़क हादसों पर रोकथाम के लिए भी रोड सेफ्टी सेल के गठन का फैसला लिया है। मंत्रिमंडल ने फैसला लिया है कि राज्य में सड़क सुरक्षा नियमों को लागू करने के लिए परिवहन निदेशालय में निदेशक अथवा आयुक्त परिवहन की अध्यक्षता में लीड एजेंसी अथवा रोड सेफ्टी सेल स्थापित होगा। यह सेल राज्य में सड़क सुरक्षा गतिविधियों की निगरानी करेगा।
इसमें पुलिस, लोक निर्माण, शिक्षा और स्वास्थ्य विभागों के विशेषज्ञों के अलावा अन्य सहायक स्टाफ तैनात होगा। महीने कुल्लू जिला के बंजार में हुए बस हादसे में 46 लोगों की मौत और तीन दिन पूर्व शिमला के झंझीड़ी में स्कूल बस दुर्घटना में दो स्कूली छात्राओं सहित बस चालक की मौत पर गहरी संवेदनाएं व्यक्त की गईं।