फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: अंतरराष्ट्रीय दिवस पर दिव्यांग शिक्षक और कर्मचारी सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
एचपीयू में आयोजित समारोह में मिला पुरस्कार
विज्ञापन

उड़ान स्कूल के बच्चों ने दीं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की पहल पर अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस का जिला स्तरीय समारोह बुधवार को हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) के सभागार में हुआ। समारोह में कई दिव्यांग शिक्षक, कर्मचारी और विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन जिला प्रशासन और अधिष्ठाता छात्र कल्याण कार्यालय ने करवाया। कार्यक्रम में उड़ान स्कूल के बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। विवेक मुनियाल ने कार्यक्रम का संचालन किया। विश्वविद्यालय के 30 दिव्यांग विद्यार्थियों ने भी शानदार प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम में लोक गायक पंकज ठाकुर और कुमारी मुस्कान की प्रस्तुतियों ने आकर्षण बढ़ाया। सम्मानित होने वालों में डॉ. पूनम चौहान, पंकज ठाकुर, पुष्पा चंदेल, विवेक, रमण सहित अनेक दिव्यांग छात्र शामिल रहे। समारोह का शुभारंभ विश्वविद्यालय के कुलसचिव ज्ञान सागर नेगी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि दिव्यांगजन समाज की शक्ति है और उनके अधिकारों तथा अवसरों को मजबूत करना सभी का दायित्व है। मुख्य अतिथि अधिष्ठाता अध्ययन आचार्य बीके शिवराम और विशेष अतिथि अधिष्ठाता योजना आचार्य जोगिंदर सिंह धीमान ने मंच पर उपस्थित सभी प्रतिभागियों और आयोजकों का उत्साहवर्धन किया। अधिष्ठाता छात्र कल्याण आचार्य ममता मोक्टा और जिला कल्याण अधिकारी कपिल शर्मा भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें