फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उच्च शिक्षा निदेशालय: रियल टाइम ऑनलाइन कक्षाएं लगाने वाले शिक्षक होंगे सम्मानित

Thu, 27 Jan 2022 10:35 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

उच्च शिक्षा निदेशालय ने सभी जिला अधिकारियों से दो दिनों में ऐसे शिक्षकों की जानकारी मांगी है। निजी स्कूलों की तर्ज पर सरकारी स्कूलों के कई शिक्षक नियमित ऑनलाइन कक्षाएं लगा रहे हैं। हर घर पाठशाला अभियान के अलावा विद्यार्थियों को पढ़ाने के लिए यह कक्षाएं लगाई जा रही हैं।
विज्ञापन
उच्च शिक्षा निदेशालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना संकट के चलते बंद चल रहे सरकारी स्कूलों में रियल टाइम ऑनलाइन कक्षाएं लगाने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा। उच्च शिक्षा निदेशालय ने सभी जिला अधिकारियों से दो दिनों में ऐसे शिक्षकों की जानकारी मांगी है। निजी स्कूलों की तर्ज पर सरकारी स्कूलों के कई शिक्षक नियमित ऑनलाइन कक्षाएं लगा रहे हैं। हर घर पाठशाला अभियान के अलावा विद्यार्थियों को पढ़ाने के लिए यह कक्षाएं लगाई जा रही हैं।

विज्ञापन


प्रदेश के निजी स्कूलों में बीते दो वर्षों से विद्यार्थियों को नियमित कक्षाओं की तर्ज पर ऑनलाइन पढ़ाया जा रहा है। इस तर्ज पर प्रदेश के कई सरकारी स्कूलों में भी शिक्षकों ने ऑनलाइन कक्षाएं लगाई हैं। इन शिक्षकों का यह प्रयोग काफी उपयोगी साबित हुआ है। विद्यार्थियों ने ऑनलाइन कक्षाएं लगाने में रुचि दिखाई है। इन स्कूलों में हर घर पाठशाला अभियान के तहत व्हाटसअप के माध्यम से भी डिजिटल शिक्षण सामग्री भेजी गई है। शिक्षा निदेशालय ने ऑनलाइन कक्षाएं लगाकर पढ़ाने वाले शिक्षकों को अब सम्मानित करने का फैसला लिया है। इसी कड़ी में जिला शिक्षा उपनिदेशकों से रिकॉर्ड मांगा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें