फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: 41 कॉलेजों में एमबीयू से डिग्री लेने वाला कोई शिक्षक नहीं

Tue, 14 Sep 2021 11:30 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

उच्च शिक्षा निदेशालय ने मानव भारती विश्वविद्यालय की डिग्रियों के आधार पर कॉलेजों में शिक्षक बनने वालों का रिकॉर्ड तलब किया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के 41 डिग्री कॉलेजों में मानव भारती विश्वविद्यालय से पढ़ा कोई भी व्यक्ति शिक्षक के पद पर नियुक्त नहीं हुआ है। उच्च शिक्षा निदेशालय के पास इन कॉलेजों से जानकारी आ गई है। 91 कॉलेजों के प्रिंसिपलों ने अभी तक इस बाबत निदेशालय को कोई जानकारी नहीं दी है। सोमवार को उच्च शिक्षा निदेशालय की ओर से इन कॉलेजों को रिमांइडर भेजा गया है। तीन दिनों के भीतर जानकारी देने को कहा गया है।

विज्ञापन


उच्च शिक्षा निदेशालय ने मानव भारती विश्वविद्यालय की डिग्रियों के आधार पर कॉलेजों में शिक्षक बनने वालों का रिकॉर्ड तलब किया है। कॉलेजों से मिलने वाली इन जानकारियों को प्रदेश पुलिस की एसआईटी को सौंपा जाएगा। मानव भारती विश्वविद्यालय के खिलाफ जिला सोलन के धर्मपुर पुलिस थाना में फर्जी डिग्रियों का केस दर्ज है। उच्च शिक्षा निदेशालय के अनुसार मानव भारती विश्वविद्यालय से शिक्षा प्राप्त करने वाले किसी व्यक्ति ने इस डिग्री के आधार पर कॉलेजों में शिक्षकों की नौकरी तो नहीं ली है, इसका ब्योरा एकत्र किया जा रहा है।

यह विश्वविद्यालय अब फर्जी डिग्रियों के फेर में फंसा है। ऐसे में शिक्षा निदेशालय ने अब कॉलेजों में नियुक्त ऐसे शिक्षकों की सूची एकत्र करने का फैसला लिया है। इस जानकारी को जुटाने के बाद पुलिस देखेगी कि कॉलेज में नियुक्त ऐसे शिक्षकों की डिग्रियां फर्जी हैं या सही। मानव भारती विश्वविद्यालय की करीब 36 हजार डिग्रियां संदेह के घेरे में हैं। मात्र पांच हजार डिग्रियों को सही बताया जा रहा है। ऐसे में शिक्षा निदेशालय ने कॉलेज शिक्षकों की डिग्रियों की जांच करवाने का फैसला लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें