फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पतालों में बदलेगा मेन्यू, मिलेगा बढ़िया खाना

विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल में मरीजों की डाइट का मीनू बदलेगा। यह व्यवस्था 50 से अधिक बिस्तरों वाले अस्पतालों में की जा रही है। एम्स नई दिल्ली, रोहतक मेडिकल कॉलेज जैसे कई बड़े संस्थानों को स्टडी करने के बाद हिमाचल प्रदेश स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने डाइट के नोर्म्स तैयार कर दिए हैं।
विज्ञापन


इसके हिसाब से अब मरीजों को जरूरत के अनुसार मीट, अंडा, पनीर, दूध आदि देना होगा। अभी तक कैंटीन के लोग मरीजों को मनमर्जी से कुछ भी परोसते रहे हैं।

प्रदेश में 50 बिस्तर तक के अस्पतालों की संख्या सैकड़ों में है। इनमें मरीजों को खाना परोसने के लिए कैटरिंग सेवाएं ठेके पर दी जाती है।
विज्ञापन

टेंडर करवाएगी सरकार

हालांकि, नए मीनू को लागू करने के लिए अभी सरकार ने प्रारंभिक स्तर पर फैसला लिया है। इसके लिए नए सिरे से टेंडर करवाए जाएंगे। इसमें टेंडर प्रक्रिया में शामिल होने वाले तमाम कैटरिंग सर्विस वालों को नए नियमों को ध्यान में रखना होगा।

मंगलवार को संयुक्त निदेशक डा. संतलाल शर्मा ने अस्पतालों में नए मीनू को लेकर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री कौल सिंह ठाकुर को भी स्थिति स्पष्ट की। स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि इन नोर्म्स को 50 बेड वाले अस्पतालों तक में लागू करवाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि इसका मकसद मरीजों को अच्छी डाइड देना है, जो उनके स्वास्थ्य लाभ में मददगार साबित हो सके।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें