फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपकी मिस्ड कॉल शिमला को दिला सकती है बेहतर रैंक, डायल करें ये नंबर

Sun, 05 Feb 2017 10:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
आपके फोन से की गई एक मिस्ड कॉल स्वच्छता सर्वेक्षण रैंकिंग में शिमला को बढ़त दिला सकती है। यानी टॉप टेन में पहुंचा सकती है। केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत हेल्पलाइन नंबर 1969 जारी किया है। हेल्पलाइन नंबर पर शिमला का कोई भी व्यक्ति कॉल कर सकता है।
विज्ञापन


कॉल करते ही फोन खुद कट जाएगा और कुछ देर बाद कॉल बैक आएगी। स्वच्छता सर्वेक्षण के ब्रांड एंबेसडर अमिताभ बच्चन की आवाज में स्वच्छता संदेश सुनाई देगा। इसके बाद आपके शहर का छह अंकों का पिन कोड पूछा जाएगा। शिमला शहर के विभिन्न वार्डों का पिन कोड 171001 से 171012 तक हैं।

इसके बाद आपके शहर की स्वच्छता व्यवस्था से संबंधित छह सवाल पूछे जाएंगे। सवालों के जवाब देने से आपके शहर की स्वच्छता रैंकिंग बढ़ेगी। 12 फरवरी तक फोन किया जा सकेगा। इससे पहले स्वच्छता ऐप डाउनलोड करने की स्पर्धा में शिमला के लोग पहले ही बढ़ चढ़ कर अपनी सहभागिता निभा चुके हैं।
विज्ञापन


अपने शहर को टॉप टेन में पहुंचाने के लिए 4000 से अधिक लोगों ने स्वच्छता ऐप डाउनलोड किया था। केंद्र सरकार की ओर से करवाए जा रहे स्वच्छता सर्वेक्षण के तहत देश के 500 शहरों में कंपीटीशन हो रहा है। कंपीटीशन के तहत सभी शहरों को रैंकिंग दी जाएगी। स्वच्छता सर्वेक्षण 2017 भारतीय गुणवत्ता परिषद (क्यूसीआई) की ओर से करवाया जा रहा है।
विज्ञापन

फोन पर आपसे पूछे जाएंगे यह छह सवाल

बेस्ट रेटिंग के लिए 1969 पर दें मिस्ड कॉल : पंकज
स्वच्छता सर्वेक्षण में शिमला को बेस्ट रेटिंग दिलाने के लिए शहर के सभी लोगों को 1969 पर मिस्ड कॉल देकर सिटीजन फीडबैक में शामिल होना चाहिए। मिस्ड कॉल के कुछ देर बाद फोन वापस आएगा। आपके जवाबों से शहर की स्वच्छता रैंकिंग बढ़ेगी।
- पंकज राय, आयुक्त, नगर निगम शिमला

पब्लिक ओपिनियन के हैं 600 अंक
स्वच्छता सर्वेक्षण में 2000 अंकों का कंपीटीशन होगा। 900 अंक नगर निकायों के पास मौजूदा संसाधनों के होंगे। 600 अंक पब्लिक ओपिनियन के मिलेंगे। इसके अतिरिक्त सर्वेक्षण में प्रत्यक्ष तौर पर जुटाए गए आंकड़ों और स्वतंत्र आकलन के 500 अंक होंगे।

आज से शुरू होगा नगर निगम का विशेष अभियान
सिटीजन फीडबैक के लिए शहर के लोगों को प्रेरित करने के उद्देश्य से नगर निगम रविवार से एक विशेष अभियान शुरू करने जा रहा है। निगम आयुक्त पंकज राय की अगुवाई में निगम के 50 अधिकारियों और कर्मचारियों को सिटीजन फीडबैक के लिए 50-50 लोगों का टारगेट दिया गया है। इसके अलावा रिज मैदान पर भी निगम कर्मी लोगों को सिटीजन फीडबैक में शामिल होने के लिए प्रेरित करेंगे।

- फोन पर आपसे पूछे जाएंगे यह छह सवाल
1. क्या आप जानते हैं कि आपका शहर स्वच्छता सर्वेक्षण 2017 में शामिल है?
2. क्या आपको आपका शहर पिछले साल की तुलना में साफ लग रहा है?
3. क्या आपके मार्केट एरिया में इस साल डस्टबिन की संख्या में इजाफा हुआ है?
4. क्या आप डोर टू डोर गारबेज कलेक्शन योजना से इस साल संतुष्ट है?
5. क्या आपके शहर में इस साल पिछले साल की तुलना में शौचालयों की संख्या बढ़ी है?
6. क्या आपके शहर के शौचालयों के रखरखाव में पिछले साल की तुलना में सुधार हुआ है?
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें