फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मशाला: प्रदेश सरकार को अपनी डिग्रियां सौंपेंगे बेरोजगार शारीरिक शिक्षक, जानें पूरा मामला

Sat, 09 Dec 2023 09:05 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला

सार

शीत सत्र के दौरान बेरोजगार शारीरिक शिक्षक संघ की ओर से सरकार को अंतिम बार ज्ञापन सौंपकर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की गुहार लगाई जाएगी। 
विज्ञापन
डिग्री(सांकेतिक) - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोजगार की आस लगाए बैठे बेरोजगार शारीरिक शिक्षक, भर्ती प्रक्रिया शुरू न होने से नाराज होकर सरकार को अपनी डिग्रियां सौंपेंगे। इससे भी बात नहीं बनी तो बेरोजगार शिक्षक सड़कों पर उतरने से भी गुरेज नहीं करेंगे। शीत सत्र के दौरान बेरोजगार शारीरिक शिक्षक संघ की ओर से सरकार को अंतिम बार ज्ञापन सौंपकर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की गुहार लगाई जाएगी। इसके बावजूद सरकार कोई कार्रवाई नहीं करती है तो फिर डिग्रियां सरकार को सौंप दी जाएंगी। संघ के प्रदेशाध्यक्ष संदीप घई ने धर्मशाला में प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि दो दशक से कई स्कूलों में शारीरिक शिक्षकों के पद रिक्त हैं।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से भर्ती न करने के कारण डिग्री धारक बेरोजगार शारीरिक शिक्षक बिना नौकरी मिले ही रिटायर हो रहे हैं।

कई बेरोजगार शिक्षक ओवरएज भी हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि बेरोजगारों ने विधानसभा चुनावों में कांग्रेस का साथ दिया है। पूर्व भाजपा सरकार में भी यह वर्ग उपेक्षित रहा, वर्तमान सरकार का एक वर्ष का कार्यकाल पूरा होने जा रहा है, लेकिन अभी तक हमारी मांगें जस की तस हैं। उन्होंने सरकार से आग्रह किया है कि शारीरिक शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया कमीशन और बैचवाइज के आधार पर तुरंत शुरू की जाए, क्योंकि स्कूलों में हजारों पद खाली होने के बावजूद हम डिग्री धारक सड़कों पर बेरोजगार घूमने को मजबूर हैं। शीत सत्र के दौरान सरकार को अंतिम बार ज्ञापन सौंपा जाएगा, इसके बाद आगामी रणनीति बनाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें