फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मशाला: सकोह में तीन बाइकों में टक्कर, तीन युवक घायल, हादसा सीसीटीवी में कैद

Mon, 07 Oct 2024 03:31 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला

सार

कांगड़ा जिला मुख्यालय धर्मशाला के सकोह में सोमवार सुबह
तीन बाइकों में टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार तीन युवक घायल हुए हैं।
विज्ञापन
सकोह में तीन बाइकों में टक्कर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला मुख्यालय धर्मशाला के समीपवर्ती सकोह में सोमवार सुबह तीन बाइकों के बीच टक्कर में दो सवार घायल हुए हैं। चैतडू से धर्मशाला की ओर आ रहे दो बाइक चालकों ने चैतडू की तरफ जा रहे बाइक सवार को गलत दिशा में जाकर टक्कर मार दी। इस हादसे में दो घायलों को उपचार के लिए जोनल अस्पताल लाया गया। पुलिस को दिए बयान में संजीव कुमार निवासी सुधेड़ ने बताया कि सोमवार सुबह वह सकोह अपने पार्सल कुरियर करने वाले ऑफिस के लिए जा रहा थे।

विज्ञापन


इस दौरान चैतडू की तरफ से आ रहे दो बाइक सवारों ने उसे गलत दिशा में आकर टक्कर मार दी, जिससे उनके पैर में चोट आई है। घटना के दौरान टक्कर मारने वाला एक बाइक सवार भी अपना संतुलन खोकर बाइक समेत गिर गया जबकि दूसरा बाइक सवार मौके से भाग गया था। हालांकि बाद में वह बाइक सवार भी वापस अस्पताल में पहुंच गया था। इसमें एक बाइक सवार सहौड़ा, जबकि दूसरा बीरता का है।

विज्ञापन
विज्ञापन



बताया जा रहा है कि चैतडू की तरफ से आ रहे दोनों बाइक सवार तेज रफ्तार से आ रहे थे और सकोह में उन्होंने संजीव की बाइक को गलत दिशा में जाकर टक्कर मारी थी। उधर, एएसपी कांगड़ा बीर बहादुर ने बताया कि मामले में सुलह होने के कारण पुलिस थाना में मामला दर्ज नहीं हुआ है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें