फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत-पाक मैच से पहले धर्मशाला को मिला 'खास तमगा'

विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के लिए वर्ष 2016 कई सौगातें लाया है। पहले दक्षिण अफ्रीका के साथ टी-20 मैच, फिर टी-20 वर्ल्ड कप के 10 मैच मिलना और अब एशियन क्रिकेट काउंसिल ने धर्मशाला स्टेडियम को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में चुना है।
विज्ञापन


एशियन क्रिकेट काउंसिल की ओर से धर्मशाला स्टेडियम को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में चुनने का मतलब है कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट टीमें सीरीज और मैचों से पहले अभ्यास यहीं करेंगी। यानी, एशिया में कोई भी क्रिकेट सीरीज होगी तो उसमें खेलने वाली टीमें धर्मशाला स्टेडियम को अभ्यास करने के लिए इस्तेमाल कर सकती हैं।

अगर श्रीलंका, अफगानिस्तान, बांग्लादेश, पाकिस्तान या भारत में कहीं भी क्रिकेट सीरीज होगी तो धर्मशाला मैदान में अभ्यास करने के लिए टीमें धौलाधार के आंचल में आएंगी। एचपीसीए इसे वर्ल्ड कप की मेजबानी की तरह बड़ी उपलब्धि मान रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनुराग ने किया एसीसी का धन्यवाद

वहीं, इसका सारा श्रेय बीसीसीआई सचिव एवं एचपीसीए अध्यक्ष अनुराग ठाकुर के कड़े संघर्ष को दे रहा है। एचपीसीए अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने कहा कि धर्मशाला स्टेडियम को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में चुना जाना बड़ी उपलब्धि है। इसका सारा श्रेय एचपीसीए की कड़ी मेहनत को जाता है।

पिछले 15 वर्षों के दौरान एचपीसीए ने धर्मशाला स्टेडियम को विश्वस्तरीय सुविधाओं के अनुरूप बनाने के लिए कड़ी मेहनत की है। यहां विश्वस्तरीय सुविधाएं हैं। यहां के इंडोर स्टेडियम वर्ल्ड क्लास के हैं। स्टेडियम के बेहतरीन सरंचनात्मक ढांचे की वजह से धर्मशाला मैदान को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में चुना गया है। उन्होंने इसके लिए एशियन क्रिकेट काउंसिल का धन्यवाद किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें