फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मशाला: ऋषि धवन को मिला बीसीसीआई का लाल अमरनाथ अवार्ड

Thu, 25 Jan 2024 03:22 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला

सार

बीसीसीआई की ओर से मंगलवार को दिए गए विभिन्न पुरस्कारों की श्रेणी में ऋषि धवन को घरेलू क्रिकेट में वनडे के बेस्ट ऑलराउंडर का अवाॅर्ड मिला है। 
विज्ञापन
क्रिकेटर ऋषि धवन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 हिमाचल के ऑलराउंडर क्रिकेटर ऋषि धवन को बीसीसीआई के प्रतिष्ठित लाला अमरनाथ अवाॅर्ड से नवाजा गया है। बीसीसीआई की ओर से मंगलवार को दिए गए विभिन्न पुरस्कारों की श्रेणी में ऋषि धवन को घरेलू क्रिकेट में वनडे के बेस्ट ऑलराउंडर का अवाॅर्ड मिला है। इस श्रेणी में तीन क्रिकेटरों को चुना गया। बड़ी बात यह है कि ऋषि धवन को लगातार दो साल के लिए श्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए चयनित किया गया। वर्ष 2020-21 और 2021-22 के लिए ऋषि धवन को यह पुरस्कार मिला। ऋषि धवन ने विजय हजारे ट्रॉफी में लगातार दो साल सराहनीय प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


उनकी कप्तानी में हिमाचल ने पहली बार वर्ष 2021 में विजय हजारे ट्रॉफी जीती। ऋषि धवन ने इस दौरान शानदार खेल दिखाया। उन्होंने बल्लेबाजी में 458 रन बनाए और गेंदबाजी करते हुए 17 विकेट लिए। फाइनल में हिमाचल ने खिताब के प्रबल दावेदार तमिलनाडु को हराकर सबको हैरान कर दिया। इस वर्ष श्रेष्ठ गेंदबाजों की सूची में ऋषि धवन दूसरे स्थान पर रहे। इससे पहले वर्ष 2020-21 में हुई प्रतियोगिता में भी प्रदर्शन सराहनीय रहा। 150 रन बनाने के साथ 16 विकेट भी झटके। इसी प्रदर्शन के दम पर बीसीसीआई ने उन्हें बेस्ट ऑलराउंडर के पुरस्कार से नवाजा है। ऋषि धवन मंडी जिले से ताल्लुक रखते हैं।

हिमाचल के लिए गर्व का विषय : सेन
हिमाचल प्रदेश की पहली रणजी टीम के सदस्य रहे मंडी के प्रवीण सेन ने बताया कि ऋषि धवन को यह पुरस्कार मिलना हिमाचल के लिए गर्व की बात है। प्रदेश के क्रिकेटर अब राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नाम कमा रहे हैं। ऋषि धवन इसके लिए बधाई के पात्र हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें