फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: लगातार दो दिन परीक्षाएं होने से वाणिज्य संकाय के विद्यार्थियों की बढ़ी चिंता, डेटशीट में बदलाव

Thu, 25 Jan 2024 03:20 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर

सार

प्रदेश पदोन्नत स्कूल प्राध्यापक संघ ने विद्यार्थियों की इस चिंता को दूर करने के लिए 12वीं कक्षा की डेटशीट में बदलाव करने की मांग की है। 
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षाएं(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाणिज्य संकाय की लगातार दो दिन परीक्षाएं होने से विद्यार्थियों की चिंता बढ़ हुई है। प्रदेश पदोन्नत स्कूल प्राध्यापक संघ ने विद्यार्थियों की इस चिंता को दूर करने के लिए 12वीं कक्षा की डेटशीट में बदलाव करने की मांग की है। संघ की ओर से प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड को सुझाव दिया गया है कि 1 मार्च को प्रस्तावित वाणिज्य संकाय के व्यावसायिक अध्ययन विषय की परीक्षा को 14 मार्च को लिया जाए। संघ के प्रदेश प्रधान यशपाल रनौत ने बताया कि बोर्ड की ओर से जारी की गई बारहवीं कक्षा की डेटशीट के अनुसार वाणिज्य संकाय के विद्यार्थियों की व्यावसायिक अध्ययन विषय और अंग्रेजी की परीक्षा लगातार दो दिन है। ऐसे में इन विद्यार्थियों को अंग्रेजी की परीक्षा की तैयारी के लिए समय नहीं मिल पाया है। इससे उनकी चिंता भी बड़ी हुई है। व्यावसायिक अध्ययन विषय की परीक्षा 1 मार्च और अंग्रेजी विषय की परीक्षा 2 मार्च को है। इसका संघ विरोध करता है। उन्होंने बोर्ड के अधिकारियों से मांग की कि डेटशीट में बदलाव किया जाए। 1 मार्च को को प्रस्तावित व्यावसायिक अध्ययन का पेपर 14 मार्च को हिंदी और उर्दू के साथ लिया जाए।  ताकि बच्चों को तैयारी का भरपूर समय मिल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें