नगरोटा बगवां में आक्रोश जुलूस निकाला
उपमंडल नगरोटा बगवां में स्थानीय लोगों ने समुदाय विशेष के लोगों को किराये पर दुकानें और मकान देने के विरोध में धरना-प्रदर्शन किया गया। इस दौरान आम लोगों और विभिन्न हिंदू संगठनों से जुड़े लोगों ने नगर के पुराना बस अड्डा पर सैकड़ों की संख्या में इकट्ठा होकर दुकान और मकान किराये पर देने वालों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। नारेबाजी के बाद पुराना बस अड्डा और गांधी मैदान स्थल पर बैठकर सभी ने हनुमान चालीसा का पाठ भी किया। हनुमान चालीसा पाठ के पश्चात मुख्य बाजार में जुलूस भी निकाला। इस दौरान डीएसपी अंकित शर्मा की अगुआई में पुलिस के जवान मौके पर मौजूद रहे। इस दौरान मुख्य बाजार में जाम की स्थिति भी बनती रही। इस मौके पर पूर्व विधायक अरुण कुमार कूका, भाजपा ओबीसी प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष विनय चौधरी, भाजपा मंडल अध्यक्ष सोनू चौधरी उपस्थित रहे।