फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मशाला: दलाई लामा बोले- डॉक्टरों ने कहा, मैं अभी स्वस्थ, 15 से 20 साल और रहूंगा

Thu, 04 Apr 2024 03:21 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला/मैक्लोडंगज

सार

तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा ने  कहा कि अभी एक दशक तक जी सकूं ऐसी में प्रार्थना करता हूं। जब भगवान बुद्ध के शासन में कमी आई तो उन्होंने कोशिश की कि कुछ सहयोग कर सकूं। 
विज्ञापन
तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा ने कहा कि हाल ही में डाॅक्टरों ने मेरी स्वास्थ्य जांच के दौरान कहा है कि मैं पूरी तरह से स्वस्थ हूं। अभी में 15 से 20 साल और रहूंगा और बौद्ध धर्म के लिए काम करते रहूंगा। यह बात धर्मगुरु दलाई लामा ने बुधवार को मुख्य तिब्बती बुद्ध विहार मैक्लोडगंज में तोइपा एसोसिएशन एवं पुरांग की ओर से करवाई गई दीर्घायु प्रार्थना के दौरान कही। उन्होंने कहा कि अभी एक दशक तक जी सकूं ऐसी में प्रार्थना करता हूं।

विज्ञापन


जब भगवान बुद्ध के शासन में कमी आई तो उन्होंने कोशिश की कि कुछ सहयोग कर सकूं। आज जहां बौद्ध धर्म नहीं है या नहीं था अब ऐसे स्थानों पर बौद्ध धर्म के प्रति रुचि बढ़ रही है। कोई भी धर्म को मानने वाला या न मानने वाला हो सभी का उद्देश्य विश्व शांति के लिए होना चाहिए। जहां बौद्ध धर्म का शासन नहीं है, वहां बुद्ध को मानने वालों की बढ़ोतरी हो ऐसी में प्रार्थना करता हूं। इस मौके पर देश-विदेश के कई अनुयायी पहुंचे थे।

श्रीलंका से पवित्र भगवान बुद्ध के अवशेष आज दलाई लामा को भेंट किये जायेंगे
श्रीलंका के एक पवित्र मंदिर में स्थित भगवान बुद्ध के पवित्र कपिलवस्तु अवशेष गुरुवार सुबह दलाई लामा को अर्पित किए जाएंगे। पवित्र अवशेष श्रीलंका में एक बौद्ध मंदिर, राजगुरु श्री सुबुथी वास्काडुवा महा विहारया में स्थित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें