केंद्रीय तिब्बती प्रशासन (सीटीए) और तिब्बती समुदाय ने धर्मशाला स्थित त्सुगलाखांग परिसर में 14वें दलाई लामा का 91वां जन्मदिन श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया। समारोह में तिब्बती, विदेशी मेहमान, स्थानीय लोग और पर्यटक शामिल हुए। उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत भारतीय और तिब्बती राष्ट्रगान से हुई। उपायुक्त कांगड़ा ने दलाई लामा को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उन्होंने पूरी दुनिया को शांति, करुणा, अहिंसा और सार्वभौमिक मानवीय मूल्यों का संदेश दिया है। वर्तमान समय में दलाई लामा का जीवन मानवता के लिए प्रेरणा है। उन्होंने धर्मशाला में पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में तिब्बती समुदाय के योगदान की भी सराहना की।