हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के डाडासीबा क्षेत्र की ग्राम पंचायत भनेड़ के गांव मलोट में सर्पदंश से एक महिला की मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान 58 वर्षीय सुदेश कुमारी के रूप में हुई है, जो स्थानीय आंगनबाड़ी केंद्र में सहायिका के पद पर कार्यरत थीं। रविवार सुबह सुदेश कुमारी को घर पर पैर में किसी जहरीले जीव के काटने का एहसास हुआ। परिजनों की ओर से जांच करने पर उनके पैर पर सांप के काटने के निशान मिले। कुछ ही देर में जहर के असर के कारण उनकी तबीयत बिगड़ने लगी और उन्हें चक्कर आने के साथ उल्टियां होने लगीं।