समारोह में तिब्बती संसद-इन-एक्साइल के उपसभापति खेनपो सोनम तेनफेल ने संसद का संदेश पढ़ा, जबकि कार्यवाहक सिक्योंग एवं धर्म एवं संस्कृति विभाग की कालोन त्सेग्याल चुक्या ड्रानयी ने काशाग का संदेश सुनाया। तिब्बती स्कूलों के विद्यार्थियों, तिब्बतन इंस्टीट्यूट ऑफ परफॉर्मिंग आर्ट्स के कलाकारों और विभिन्न तिब्बती संस्थाओं के सांस्कृतिक दलों ने प्रस्तुतियां दीं। इस दौरान केंद्रीय तिब्बती प्रशासन के विभिन्न विभागों में उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले कर्मचारियों को सम्मानित भी किया गया। दलाई लामा के जन्मदिन के उपलक्ष्य में केक काटा गया। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा को उनके 91वें जन्म दिवस पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। सुक्खू ने कहा कि दलाई लामा करुणा, अहिंसा, शांति के प्रतीक हैं। उनका पूरा जीवन, मानवता को प्रेम के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।