फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मशाला एथलेटिक प्रतियोगिता: 3,000 मीटर दौड़ में कुल्लू के ऋषभ, सिरमौर की रिधिमा प्रथम

Thu, 09 Nov 2023 08:18 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला

सार

अंडर-19 प्रदेश स्तरीय छात्र-छात्रा एथलेटिक प्रतियोगिता के दूसरे दिन लड़कों की 200 मीटर दौड़ में हमीरपुर के कृष्ण राजगुरू ने प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
धर्मशाला एथलेटिक प्रतियोगिता - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 सिंथेटिक ट्रैक धर्मशाला में अंडर-19 प्रदेश स्तरीय छात्र-छात्रा एथलेटिक प्रतियोगिता के दूसरे दिन लड़कों की 200 मीटर दौड़ में हमीरपुर के कृष्ण राजगुरू ने प्रथम स्थान हासिल किया। सोलन के फारुख दूसरे और कांगड़ा के अंशु कौंडल ने तीसरा स्थान हासिल किया। 400 मीटर दौड़ में हमीरपुर के कृषव प्रथम, कांगड़ा के अंशुल द्वितीय और सोलन के फारुख तीसरे स्थान पर रहे। 3,000 मीटर दौड़ में कुल्लू के ऋषभ प्रथम, अरुण देव दूसरे और ऊना के सुशांत को तीसरा स्थान हासिल हुआ। डिस्कस थ्रो में कांगड़ा के करुणेश प्रथम, बिलासपुर के रोहित दूसरे और कांगड़ा के अखिलेश तीसरे स्थान पर रहे।

विज्ञापन


जेवलिन थ्रो में मंडी के अनिश प्रथम, सोलन का हिमांशु दूसरे और कुल्लू के मनदीप तीसरे स्थान पर रहे। ट्रिप्पल जंप में मंडी के मंजीत प्रथम, सोलन के अमरेश दूसरे और शिमला के जोगिंद्र तीसरे स्थान पर रहे। लड़कियों की 400 मीटर दौड़ में कांगड़ा की नेहा कुमारी प्रथम, कांगड़ा की खुशबू दूसरे और ऊना की रिया तीसरे स्थान पर रहीं। 3,000 मीटर दौड़ में सिरमौर की रिधिमा प्रथम, बिलासपुर की सविता दूसरे और कांगड़ा की प्रिया ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। डिस्कस थ्रो में सोलन की गुंजन ठाकुर प्रथम, कांगड़ा की नगमा दूसरे और सिरमौर की कृतिका को तीसरा स्थान मिला। 200 मीटर दौड़ में कांगड़ा की नेहा प्रथम, एसएच बिलासपुर स्पोर्ट्स हॉस्टल की दिव्या दूसरे और सोलन की कनुप्रिया तीसरे स्थान पर रही। प्रतियोगिता का समापन शुक्रवार को होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें