फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मशाला: बौद्ध धर्मगुरु दलाईलामा के वीडियो को लेकर तिब्बतियों का प्रदर्शन

Mon, 17 Apr 2023 08:11 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला

सार

तिब्बती समुदाय के प्रतिनिधियों ने कहा कि तिब्बती धर्मगुरु के वीडियो पर विवाद दलाईलामा के माफी मांगने के बाद ही खत्म हो गया था, लेकिन कुछ लोग वीडियो को तोड़-मरोड़ कर पेश कर उनकी छवि को धूमिल करने का प्रयास कर रहे हैं। 
विज्ञापन
तिब्बतियों ने रैली निकाल जताया विरोध। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बौद्ध धर्मगुरु दलाईलामा के वीडियो को लेकर तिब्बती समुदाय के लोगों सहित भारत-तिब्बत मैत्री संघ और अन्य संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने सोमवार को मैक्लोडगंज से धर्मशाला स्थित कचहरी चौक तक रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। तिब्बती समुदाय के प्रतिनिधियों ने कहा कि तिब्बती धर्मगुरु के वीडियो पर विवाद दलाईलामा के माफी मांगने के बाद ही खत्म हो गया था, लेकिन कुछ लोग वीडियो को तोड़-मरोड़ कर पेश कर उनकी छवि को धूमिल करने का प्रयास कर रहे हैं।

विज्ञापन


तिब्बती समुदाय के लोगों ने बताया कि वीडियो में दलाईलामा की ओर से बच्चे के प्रति स्नेह को दर्शाया जा रहा था, लेकिन कुछ लोगों ने इस वीडियो को गलत तरीके से पेश कर दलाईलामा की छवि पर गलत प्रभाव डाला है। दलाईलामा पूरे विश्व को शांति का संदेश देते हैं। ऐसे में उनके विरुद्ध इस तरह का प्रचार कतई सही नहीं है। कहा कि दलाईलामा की की छवि को खराब करने का प्रयास करने वाले लोगों को उनसे माफी मांगनी चाहिए।
विज्ञापन



 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें