फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम नरेंद्र मोदी ने हिमाचल को दिए दो खास तोहफे

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल सरकार को दो तोहफे दिए हैं। धर्मशाला को स्मार्ट सिटी में शामिल किया गया है, जबकि एक लाख से ज्यादा आबादी वाली राजधानी को अमरूत स्कीम के तहत शामिल किया गया है। इसमें शिमला शहर को शामिल किया गया है। केंद्र सरकार की मदद से दोनों शहरों में विकास कार्य होंगे। प्रदेश सरकार की मदद से शहरों के विकास कार्यों के लिए प्लान तैयार होगा, उसके बाद केंद्र सरकार योजनाओं के विकास के लिए फंडिंग करेगा।
विज्ञापन


वीरवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्मार्ट सिटी मिशन की शुरुआत की। केंद्र सरकार ने स्मार्ट सिटी का कोटा तय किया है। कुल 100 स्मार्ट सिटी में धर्मशाला को शामिल किया है, जबकि शहरी परिवर्तन और कायाकल्प के लिए अटल मिशन योजना (अमरूत) के तहत प्रदेश के 64 शहरों का कायाकल्प होगा। इसमें राजधानी शिमला को शामिल किया है।
विज्ञापन

अलग से नजर आएंगे दोनों शहर

शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा और अर्बन डेवलपमेंट विभाग के निदेशक जेएम पठानिया इस अवसर पर मौजूद थे। उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी और अमरूत स्कीम के तहत धर्मशाला और शिमला लिए जाने का प्रस्ताव केंद्र को भेजा था। बार-बार केंद्रीय मंत्री से मामले पर लगातार बात होती रही। कहा कि हिमाचल के लिए यह गर्व की बात है। शुक्रवार को औपचारिकताएं पूरी करने के लिए बैठक होनी है।

स्मार्ट सिटी और अमरूत स्कीम के तहत हिमाचल के दो शहरों को लिए जाने से विकास कार्यों की कमी नहीं रहेगी। शहरों में सड़कों की दशा सुधरेगी, पार्क का निर्माण होगा, क्षेत्रों के लिए अलग से ट्रांसपोर्ट की व्यवस्था की जाएगी। हर गांव सीवरेज से जुड़ेंगे। शहर में अंडर ग्राउंड डस्टबिन बनेंगे। दोनों शहर अलग से ही नजर आएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें