फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मशाला: नॉर्थ जोन टीम से खेलेंगी हिमाचल की हरलीन, सुषमा और अनीशा

Mon, 31 Oct 2022 12:47 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला

सार

दिल्ली में नॉर्थ जोन क्रिकेट टीम सेलेक्शन कमेटी की बैठक में हिमाचल की कप्तान हरलीन देयोल, विकेटकीपर सुषमा वर्मा और अनीशा अंसारी का चयन हुआ है। 
विज्ञापन
हिमाचल की हरलीन, सुषमा और अनीशा। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ में आठ नवंबर से शुरू होने वाले बीसीसीआई के वुमन सीनियर इंटर जोनल टी-20 टूर्नामेंट में नॉर्थ जोन से हिमाचल की तीन खिलाड़ी खेलती नजर आएंगी। दिल्ली में नॉर्थ जोन क्रिकेट टीम सेलेक्शन कमेटी की बैठक में हिमाचल की कप्तान हरलीन देयोल, विकेटकीपर सुषमा वर्मा और अनीशा अंसारी का चयन हुआ है। इसके अलावा यमुना राणा को टीम के लिए स्टैंडवाई रखा गया है। नॉर्थ जोन टीम के साथ हिमाचल की फिजिओ मनीषा चौधरी होंगी।

विज्ञापन


एचपीसीए के अध्यक्ष एवं क्रिकेट संचालन समिति के चेयरमैन आरपी सिंह बताया कि वुमन सीनियर नॉर्थ जोन सेलेक्शन कमेटी की बैठक में नॉर्थ जोन टीम के लिए हिमाचल की तीन खिलाड़ियों का चयन हुआ है, जबकि एक खिलाड़ी को स्टैंडबाई रखा गया है। इसके अलावा हिमाचल की मनीषा चौधरी को नॉर्थ जोन की फिजिओ बनाया गया है। उन्होंने कहा कि हिमाचल की ये खिलाड़ी नॉर्थ जोन टीम के लिए बेहतर खेल का प्रदर्शन करते हुए टूर्नामेंट में टीम को विजय बनाने में अहम भूमिका निभाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें