मंडी में मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि वह भी सेना में रहे हैं। उन्होंने भी 1965 और 1971 की लड़ाई में हिस्सा लिया है। मगर उन्होंने कभी सैनिक जीवन के शौर्य की बात राजनीति में आकर नहीं की है।
पूर्व सांसद एवं सोलन से कांग्रेस विधायक धनीराम शांडिल ने कहा कि सेना के कार्यों को राजनीति से नहीं जोड़ना चाहिए। मंडी में मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि वह भी सेना में रहे हैं। उन्होंने भी 1965 और 1971 की लड़ाई में हिस्सा लिया है। मगर उन्होंने कभी सैनिक जीवन के शौर्य की बात राजनीति में आकर नहीं की है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़कर रख दी है। सरिया, सीमेंट और रेत बजरी की महंगाई के चलते गरीब आदमी घर नहीं बना पा रहा है। उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह ने डॉ. वाईएस परमार के सपनों में रंग भरे हैं। अपने साठ साल के राजनीतिक जीवन में उन्होंने प्रदेश को बुलंदियों पर पहुंचाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि मंडी संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह दिवंगत वीरभद्र सिंह के सपनों को पूरा करेंगी।