फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal 1500 Rupees Scheme: अब परिवार की सिर्फ एक ही महिला को मिलेंगे 1500 रुपये, मंत्री शांडिल ने दी जानकारी

Fri, 06 Sep 2024 06:59 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल ने कहा कि एक परिवार से एक ही महिला को 1500 रुपये की सम्मान राशि मिलेगी। प्रदेश विधानसभा में शुक्रवार को प्रश्नकाल के दौरान इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना से जुड़े सवाल पर मंत्री शांडिल ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डाॅ. धनी राम शांडिल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल ने कहा कि एक परिवार से एक ही महिला को 1500 रुपये की सम्मान राशि मिलेगी। डेढ़ साल में योजना के तहत 18 से 60 वर्ष की आयु वर्ग की कुल 7,88,784 महिलाओं ने आवेदन किए हैं। वित्त वर्ष 2024-25 में 2284 लाख रुपये का प्रावधान योजना के तहत किया गया है। अब तक कुल 28,249 महिलाओं को राशि जारी हो चुकी है। 2,384 आवेदन पात्रता पूरी न होने पर रद्द किए गए। अपात्र महिलाओं को पैसा न मिले इसलिए सत्यापन में समय लग रहा है। विस उपचुनाव के चलते भी देरी हुई है। विधानसभा में शुक्रवार को प्रश्नकाल के दौरान इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना से जुड़े सवाल पर मंत्री शांडिल ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन



 

Trending Videos
विज्ञापन

विपक्ष का हंगामा, गारंटी पूरी न करने का आरोप
शांडिल के बयान को लेकर विपक्षी सदस्यों ने सदन में खूब हंगामा किया। विपक्ष ने सरकार पर चुनावी गारंटी को पूरा नहीं करने का आरोप लगाया। भाजपा विधायक राकेश जम्वाल ने कहा कि चुनाव के दौरान कांग्रेस ने अपनी गारंटी में 18 से 60 वर्ष की महिलाओं को 1,500 रुपये देने की बात कही थी। अब सिर्फ 28 हजार महिलाओं को पैसा जारी हुआ है। स्पष्ट है कि कांग्रेस ने चुनाव के दौरान जुमले कहे। झूठी गारंटी के माध्यम से महिलाओं को ठगा गया है। भाजपा के कई अन्य विधायकों ने भी सरकार की मंशा पर सवाल उठाए।

काम अच्छा हो तो उसकी प्रशंसा करनी चाहिए
जवाब में मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल ने कहा कि कोई अच्छा काम हो तो उसकी प्रशंसा करनी चाहिए। हिमाचल को देखते हुए ही मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और झारखंड में इस तरह की योजनाएं शुरू हुई हैं। हमारी योजना की महक पूरे देश में जा रही है। सरकार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन ले रही कुल 2,45,881 महिलाओं को पहले से मिल रही 1,100 और 1,150 रुपये की पेंशन को बढ़ाकर भी 1500 रुपये की है। शर्तें पूरी करने वाली 18 से 59 वर्ष (60 वर्ष की आयु पूरी होने तक) की महिलाओं को योजना का लाभ दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें