फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: ढली टनल में अब रोज होगी सफाई

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। शहर के संजौली बाजार और ढली टनल के भीतर अब धूल लोगों को नहीं सताएगी। नगर निगम रोजाना टनल के भीतर पानी का छिड़काव करेगा और मशीनों से सफाई करेगा।
विज्ञापन

नगर निगम महापौर ने इस बारे में निर्देश जारी कर दिए हैं। नगर निगम की ओर से वीरवार सुबह संजौली क्षेत्र में सफाई अभियान भी चलाया गया। महापौर सुरेंद्र चौहान की अगुवाई में चले इस अभियान के दौरान संजौली चौक से लेकर ढली टनल तक के क्षेत्र की सफाई करवाई गई है। महापौर ने खुद ढली टनल के भीतर जाकर झाडू से टनल की सफाई की। इस दौरान स्थानीय पार्षद और नगर निगम के कर्मचारी भी अभियान में जुटे। सुबह 8:00 से 10:00 तक संजौली बाजार में नो एंट्री जोन होता है। इस दौरान वाहनों की आवाजाही बंद रहती है। नगर निगम की टीम ने इसी दौरान बाजार में सफाई अभियान चलाया। इस दौरान महापौर ने स्थानीय लोगों की समस्याओं को भी सुना और उनके जल्द निपटारे का भरोसा दिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें