फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासिक बैठक में नहीं पहुंचा पंचायत सचिव, विभाग ने किया सस्पेंड

Thu, 02 Feb 2017 09:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला जिला पंचायत अधिकारी ने ढली पंचायत के सचिव को निलंबित कर खंड विकास कार्यालय बसंतपुर में तैनात किया है। पंचायत सचिव हरदेव को मासिक बैठक से गैरहाजिर होने और पंचायत के अकाउंट का समय से ऑडिट न करवाने और विभागीय आदेशों का पालन न करने का दोषी पाए जाने के बाद यह आदेश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन


जिला पंचायत अधिकारी एमएस नेगी ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि कार्य में कोताही बरतने वालों को नहीं बख्शा जाएगा। उन्होंने कहा कि पंचायत सचिव को बसंतपुर स्टेशन में तैनात किया गया है। जिला परिषद के पंचायत सचिवों के कार्यालय में उपस्थित न होने के कारण सरकारी कार्य में व्यवधान पहुंचता है इसलिए पंचायत सचिवों को पद से हटाने के आदेश जारी किए गए हैं।

इनमें इनमें हिमांशु ठाकुर पंचायत सहायक जिला परिषद 28 अक्तूबर  2016 से जिला पंचायत अधिकारी कार्यालय से और दिला राम पंचायत सचिव 9 अगस्त 2014 से लगातार अनुपस्थित रहे है, उनका वित्तीय अनियमितताओं में शामिल होना भी पाया गया है। इसलिए वे  विकास खंड रामपुर के कार्यालय से बिना अनुमति के अनुपस्थित रहने पर भगोड़े करार दिए गए हैं।
विज्ञापन


कर्मचारियों को कई बार नोटिस जारी किए गए परंतु कर्मचारी की ओर से कोई भी उत्तर व उपस्थिति संबंधित कार्यालय में नहीं दी गई है। कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई लंबे समय से चल रही है। इसमें दिला राम ने मनरेगा और विकास कार्यों के लाखों रुपये के रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं करवाया है।

इसके अतिरिक्त काशापाठ के पूर्व पंचायत पदाधिकारी व तकनीकी सहायक को आरोप पत्र जारी किया जा रहा है। इस जिला के विभिन्न विकास खंडों के एक दर्जन से अधिक पंचायत सचिवों के मामलों की जांच चल रही है, जांच पूरी होने और आरोप साबित होने पर उनके खिलाफ भी तुरंत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें