फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्योति की संदिग्ध मौत: सीआईडी की एसआईटी करेगी मामले की जांच, डीजीपी ने जारी किए आदेश

Mon, 13 Sep 2021 10:50 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

एसआईटी की जांच की आईजी सीआईडी क्राइम अतुल फुलझेले निगरानी करेंगे। डीजीपी ने कहा कि जांच को निष्पक्षता व तेजी से पूरा करने के लिए निर्देश दिए गए हैं। 
विज्ञापन
ज्योति (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंडी के जोगिंद्रनगर में 23 साल की ज्योति की मौत मामले में बढ़ते विवाद के बीच हिमाचल प्रदेश पुलिस ने इसकी जांच सीआईडी को सौंप दी है। डीजीपी संजय कुंडू ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। जांच के लिए एसपी क्राइम वीरेंद्र कालिया की अध्यक्षता में विशेष जांच टीम गठित की जाएगी। इसमें डीएसपी सीआईडी मुकेश कुमार और डीएसपी सीआईडी मंडी सुशांत शर्मा भी शामिल होंगे।

विज्ञापन


एसआईटी की जांच की आईजी सीआईडी क्राइम अतुल फुलझेले निगरानी करेंगे। डीजीपी ने कहा कि जांच को निष्पक्षता व तेजी से पूरा करने के लिए निर्देश दिए गए हैं। बता दें, ज्योति बीते 8 अगस्त को जोगिंद्रनगर की भराड़ पंचायत में अपने ससुराल से पालतू कुत्ते के साथ गायब हो गई थी। दो दिन तलाश करने के बाद पति शिव कुमार ने पुलिस थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई।

11 अगस्त को ज्योति के माता-पिता ने ग्रामीणों के साथ पुलिस थाने में पहुंचकर बेटी की तलाश की मांग उठाई। 13 अगस्त को कुत्ता वापस आ गया, जबकि 7 सितंबर देर शाम को जंगल में ज्योति की लाश क्षत-विक्षत हालत में मिली थी। मामले में पति को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन


हालांकि, इस मामले ने सियासी मोड़ ले लिया और शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं और अन्य लोगों ने ज्योति की मौत की जांच में पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए जमकर हंगामा किया। परिजनों व प्रदर्शनकारियों ने मांग उठाई कि हत्या आरोपी पति और उसके पूरे परिवार पर हत्या का केस दर्ज किया जाए। मामले की सीबीआई जांच कराई जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें