फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोक्यो पैरालंपिक: रजत पदक विजेता निषाद के नाम से अंब में बनेगा इंडोर स्टेडियम

Mon, 13 Sep 2021 10:38 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, अंब (ऊना)

सार

निषाद कुमार ने कहा कि वह विधायक बलबीर सिंह के आभारी हैं। उन्होंने उनके प्रशिक्षण के समय व्यक्तिगत तौर पर सहायता की है तथा वर्तमान भाजपा सरकार ने भी उनका मनोबल ऊंचा किया।
विज्ञापन
निषाद को सम्मानित करते चिंतपूर्णी के विधायक बलबीर सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पैरालंपिक रजत पदक विजेता निषाद कुमार के नाम पर अंब में इंडोर स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा। टोक्यो पैरालंपिक में पदक जीतकर देश का मान बढ़ाने वाले निषाद को चिंतपूर्णी के विधायक बलबीर सिंह ने सोमवार को उनके घर बदाऊं जाकर सम्मानित किया। विधायक ने निषाद को माता चिंतपूर्णी मंदिर की चुनरी, गुलदस्ता भेंट किया और सिल्वर मेडल भी पहनाया।

विज्ञापन


निषाद कुमार ने कहा कि वह विधायक बलबीर सिंह के आभारी हैं। उन्होंने उनके प्रशिक्षण के समय व्यक्तिगत तौर पर सहायता की है तथा वर्तमान भाजपा सरकार ने भी उनका मनोबल ऊंचा किया। विधायक की घोषणा से निषाद के कोच नसीम अहमद का सपना भी साकार होगा। उन्होंने निषाद कुमार के स्वागत समारोह के दौरान सरकार से आग्रह किया था कि किसान के इस बेटे के नाम पर हिमाचल में सरकार को एक स्टेडियम का नाम रखना चाहिए। 

इस अवसर पर अवसर पर चिंतपूर्णी मंडल भाजपा अध्यक्ष ठाकुर कुलदीप सिंह, बीडीसी अध्यक्ष सुनीता धीमान, जिला परिषद सदस्य व महिला मोर्चा अध्यक्ष रजनी मनकोटिया, पंचायत समिति उपाध्यक्ष संजीव ठाकुर, पूर्व बीडीसी उपाध्यक्ष हरदीप जस्सल, सूचना एवं प्रौद्योगिकी संयोजक संजीव कुमार मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें