फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला: पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी ने किया प्रथम सशस्त्र पुलिस वाहिनी जुन्गा का दौरा

Sun, 29 Nov 2026 03:53 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

डीजीपी ने जुन्गा में पिछले पांच महीनों के दौरान वाहिनी में किए गए विकासात्मक और कल्याणकारी कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने विशेष रूप से ई-लाइब्रेरी और स्वास्थ्य सुविधाओं का अवलोकन किया।
विज्ञापन
पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी जुन्गा में। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी ने रविवार को प्रथम हिमाचल प्रदेश सशस्त्र पुलिस वाहिनी जुन्गा का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने वाहिनी की विभिन्न शाखाओं और परिसरों का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। समादेशक भूपेंद्र सिंह नेगी, एचपीएस सहित वाहिनी के अधिकारियों, कर्मचारियों और जवानों ने उनका स्वागत किया। डीजीपी ने पिछले पांच महीनों के दौरान वाहिनी में किए गए विकासात्मक और कल्याणकारी कार्यों की समीक्षा की।

विज्ञापन


उन्होंने विशेष रूप से ई-लाइब्रेरी और स्वास्थ्य सुविधाओं का अवलोकन किया। उन्होंने जवानों और कर्मचारियों के कल्याण के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। इस दौरान पुलिस महानिदेशक ने सभी रैंकों के अधिकारियों और जवानों के साथ संवाद किया। उन्होंने उनकी समस्याओं और सुझावों को सुना तथा सकारात्मक समाधान का आश्वासन दिया। डीजीपी के प्रेरणादायक मार्गदर्शन और प्रोत्साहन से वाहिनी के जवानों में उत्साह का संचार हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें