फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में जल्द शुरू होगी एयर एंबुलेंस सेवा, डीजीसीए ने दी मंजूरी

Mon, 18 Sep 2017 08:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, केलांग (लाहौल-स्पीति)
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश में जल्द ही एयर एंबुलेंस सेवा शुरू होने जा रही है। डायरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एविएशन ने इसके लिए मंजूरी दे दी है। हिमाचल सरकार और स्विस कंपनी हेली मिशन के बीच एमओयू की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


करार होते ही कंपनी जनजातीय क्षेत्रों के अलावा सूबे के हर जिले में सेवा शुरू कर देगी। एयर एंबुलेंस शुरू होने से भूकंप, अग्निकांड, बाढ़ जैसी आपदाओं और बड़े हादसों में तुरंत लोगों को राहत दी जा सकेगी। छह महीने तक बर्फ की कैद में रहने वाले दुर्गम क्षेत्रों के मरीजों को भी समय पर एयर लिफ्ट किया जा सकेगा।  

एयर एंबुलेंस में ऑक्सीजन, मिनी ब्लड बैंक के अलावा विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम तैनात रहेगी। कंपनी के हेलीकॉप्टर आधुनिक तकनीक से लैस होंगे जो किसी भी मौसम में उड़ान भर सकेंगे। एयर एंबुलेंस का बेस कैंप मनाली और कुल्लू में स्थापित किया जाएगा।
विज्ञापन


स्विस कंपनी यहां मिनी हेलीपैड बनाने की भी तैयारी में है। लाहौल-स्पीति के विधायक रवि ठाकुर ने बताया कि उन्होंने राष्ट्रीय जनजातीय आयोग के उपाध्यक्ष रहते हुए केंद्र सरकार से इस मसले को उठाया था।

अब इसका रास्ता साफ हो गया है। स्विस कंपनी हेली मिशन के को-आर्डिनेटर डॉ. बिशन शाशनी ने डीजीसीए से एयर एंबुलेंस सेवा की मंजूरी मिलने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार से एमओयू साइन करने की प्रक्रिया चल रही है।

लाहौल में ही गई 50 मरीजों की जान
बीते एक दशक में लाहौल-स्पीति में ही बर्फबारी के दौरान समय पर हेलीकॉप्टर और बेहतर मेडिकल उपचार नहीं मिलने से करीब 50 लोगों की जान जा चुकी है। जनजातीय इलाकों में विशेषज्ञ डॉक्टर उपलब्ध नहीं होने से मरीजों की जिंदगी हमेशा दाव पर लगी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें