फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Manimahesh Yatra: श्रद्धालु अपने जोखिम पर कर रहे मणिमहेश यात्रा, प्रशासन बेखबर

Sat, 26 Aug 2023 05:36 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, भरमौर/चंबा

सार

 हैरानी की बात है कि शासन-प्रशासन को इसकी खबर तक नहीं हैं। भरमौर प्रशासन को यदाकदा होने वाली दुर्घटना के बाद ही इस बात पता चलता है कि श्रद्धालु मणिमहेश आ-जा रहे हैं। 
विज्ञापन
मणिमहेश यात्रा(फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रद्धालु बिना अनुमति जोखिम लेकर मणिमहेश की यात्रा कर रहे हैं। हैरानी की बात है कि शासन-प्रशासन को इसकी खबर तक नहीं हैं। भरमौर प्रशासन को यदाकदा होने वाली दुर्घटना के बाद ही इस बात पता चलता है कि श्रद्धालु मणिमहेश आ-जा रहे हैं। प्रशासन ने साफ किया है कि 6 सितंबर से प्रशासनिक तौर पर पवित्र मणिमहेश यात्रा आरंभ होगी। इससे पहले यात्रा पर जाने के इच्छुक लोग अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। इससे पूर्व सूचना के मणिमहेश जाने वाले लोगों को लेकर प्रशासन की जबावदेही नहीं होगी।

विज्ञापन


मणिमहेश न्यास और भरमौर प्रशासन यात्रा को सुविधाजनक बनाने पर काम कर रहा है। इसके तहत हड़सर से मणिमहेश डल तक रास्तों की मरम्मत, शौचालय स्थापित करने, पेयजल व्यवस्था समेत अन्य प्रबंधों को करने में विभागीय टीमें जुटी हैं। इसके बावजूद प्रशासनिक तौर पर यात्रा आरंभ होने से पहले ही लोग मणिमहेश जा रहे हैं। इस बाबत भरमौर प्रशासन के पास किसी प्रकार का लेखा-जोखा तक नहीं हैं। ऐसे में अब इसे प्रशासनिक चूक कहें या लोगों की नासमझी कि वे बड़ा रिस्क लेकर अपने स्तर पर ही मणिमहेश पहुंच रहे हैं।

उपमंडल भरमौर में मौसम साफ है। प्रशासन और विभाग मणिमहेश यात्रा के प्रबंधों में जुटे हैं। ऐसे में पहाड़ चढ़ने वालों को प्रशासन किस आधार पर रोक सकता है। 6 सितंबर के बाद प्रशासनिक तौर पर पवित्र मणिमहेश यात्रा आरंभ होगी।-कुलवीर सिंह, उपमंडलाधिकारी, भरमौर

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें