फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: मणिमहेश से लौटते समय नाले में गिरने से श्रद्धालु की मौत

Thu, 21 Sep 2023 06:51 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा

सार

चंबा जिले में मणिमहेश यात्रा से लौट रहे श्रद्धालु की नाले में गिरने से मौत हो गई है। मृतक की पहचान विशाल पुत्र रत्न चंद निवासी निचली कुगति के रूप में हुई है।
विज्ञापन
श्रद्धालु की मौत(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मणिमहेश यात्रा से लौटते समय एक श्रद्धालु की हड़सर बाजार के करीब 200 मीटर आगे एक नाले में गिरने से मौत हो गई। उसकी पहचान 22 वर्षीय अविशाल पुत्र रत्न चंद निवासी निचली कुगती, भरमौर के रूप में हुई है। यात्रा के दौरान अब तक पांच श्रद्धालु जान गंवा चुके हैं। गुरुवार को अविशाल दोस्तों के साथ मणिमहेश यात्रा से घर लौट रहा था।

विज्ञापन


हड़सर के पास पांव फिसलने से वह नाले में जा गिरा। युवक के गिरने की आवाज सुनकर ग्रामीण दौड़े। पुलिस को भी सूचना दी। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से युवक को नाले से निकाल कर नागरिक अस्पताल भरमौर पहुंचाया। यहां उसे मृत करार दिया। डीएसपी चंबा जितेंद्र चौधरी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें