फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां ज्वाला के दर पर क्या हुआ कि सब हैरान!

विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल के प्रसिद्ध शक्तिपीठ ज्वालाजी मंदिर में मां के दर्शनों के लिए लाइन में लगे श्रद्धालु के साथ अजीबोगरीब हादसा हुआ। मंदिर में गोरख डिब्बी के दर्शनों के लिए लाइन में लगे एक श्रद्धालु की मौत हो गई है। बुजुर्ग मंदिर में दर्शनों के लिए लाइन में लगा था। अचानक वह गिर पड़ा और अचेत हो गया।
विज्ञापन


उसके साथ खड़े अन्य श्रद्धालुओं ने तुरंत बुजुर्ग को ज्वालाजी की डिस्पेंसरी में पहुंचाया। वहां ड्यूटी पर तैनात डा. विनोद शुक्ला ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ज्वालामुखी के लिए रेफर कर दिया। मंदिर चौकी प्रभारी ओंकार ने 108 एंबुलेंस को सूचित किया और बुजुर्ग को एंबुलेंस में अस्पताल ले जाया गया। वहां पर उसे डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

हार्ट अटैक आना भी हो सकता है कारण

हालांकि, डाक्टरों का कहना है कि श्रद्धालु कमजोरी के कारण गश खाकर गिर गया। हार्ट अटैक आना भी कारण बताया जा रहा है। पुजारी महासभा और मंदिर ट्रस्ट के प्रधान दिव्यांशु भूषण ने इस घटना पर दुख जताया है। व्यापार मंडल ज्वालामुखी के प्रधान अनीश सूद ने कहा कि श्रद्धालु की पवित्र स्थान पर मौत होना दुखद है।

गौर हो कि 22 अप्रैल 2014 को बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में शीश नवाते वक्‍त एक श्रद्धालु की सिर पर गुंबद गिरने से मौत हो गई थी। उस वक्त मंदिर में आरती हो रही थी। आरती के बाद सुरेंद्र जैसे ही माथा टेकने के लिए झुका था तभी अचानक सीमेंट का गुंबद उसके सिर पर गिर गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें