लोकसभा चुनाव से पहले भारतीय निर्वाचन आयोग ने देवेश कुमार को प्रदेश का नया मुख्य निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया है। निर्वाचन आयोग ने हिमाचल सरकार को इसकी सूचना भेज दी है। साथ ही यह भी निर्देश दिए गए हैं कि नए सीईओ को अन्य दायित्वों से शीघ्र मुक्त कर दिया जाए।
इससे पहले इस पद का कार्यभार डीके रत्न के पास था। हिमाचल सरकार की ओर से आयोग के पास तीन आईएएस अफसरों देवेश कुमार, पूर्णिमा चौहान और अजय शर्मा के नामों का आयोग को पैनल भेजा गया था।
इसके बाद भारतीय निर्वाचन आयोग ने देवेश कुमार के नाम पर मुहर लगाई। आईएएस अधिकारी देवेश कुमार वर्तमान में सचिव आईपीएच के पद पर नियुक्त हैं।