फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी रंजिशों में विकास कार्य न हों प्रभावित : विक्रमादित्य

विज्ञापन
विज्ञापन
चलहोग पंचायत को दी नए भवन की सुविधा
विज्ञापन


लोगों की समस्याएं सुनीं और दूर करने के दिए निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने मंगलवार को शिमला ग्रामीण की पंचायत चलहोग में 1.14 करोड़ रुपये की लागत से बने नए पंचायत घर का लोकार्पण किया। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि चुनाव पार्टी के आधार पर होते हैं लेकिन विकास कार्यों को पार्टी के आधार पर नहीं करना चाहिए।
हमारी प्राथमिकता पूरे प्रदेश का विकास एक समान करवाना है। चुनावी रंजिशों के कारण विकास कार्य प्रभावित नहीं होने चाहिए। इस मौके पर मंत्री ने लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को इन्हें दूर करने के निर्देश दिए। जनसभा को संबोधित करते हुए लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि सरकार नए आदर्श पंचायत घर बना रही है। एक साल के समय में यह भवन बनकर जनता के सुपुर्द किया है। उन्होंने कहा कि पंचायत से जुड़े कार्यों में इस भवन के बनने से काफी लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के कार्यकाल में 1500 करोड़ के कार्य शिमला ग्रामीण विधानसभा में हुए हैं। आज शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में लॉ यूनिवर्सिटी, ज्यूडिशियल अकादमी, फाइन आर्ट कॉलेज जैसे बड़े संस्थान हैं। सरकार ने दो लाख रुपये तक के डंगे मनरेगा के माध्यम से लगाने का फैसला लिया है। यह कदम कारगार साबित होगा। प्रदेश में आर्थिक संकट है लेकिन इसके बावजूद भी प्रदेश सरकार संतुलित विकास कार्यों को करवा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




नई सड़कों के लिए केंद्र से
2300 करोड़ रुपये मंजूर
शिमला। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-4 के तहत प्रदेश के लिए करीब 2300 करोड़ रुपये की सड़कें मंजूर हुई हैं। केंद्र सरकार के समक्ष प्रदेश के मुद्दों को प्रभावी तरीके से उठाया जा रहा है जिसके सार्थक परिणाम मिल रहे हैं। हरी देवी से बलोह सड़क की मेटलिंग का कार्य 35 लाख से पूरा कर लिया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घणाहट्टी के रेडियोग्राफर और लैब टेक्नीशियन के पद की मंजूरी मुख्यमंत्री से ले ली है। शिमला ग्रामीण में स्वास्थ्य विभाग में रिक्त चल रहे चिकित्सकों के पदों को भरने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। सरकार एक हजार रोगी मित्र की भर्ती करने जा रही है। सरकारी स्कूलों में सीबीएसई बोर्ड को लागू किया जा रहा है। इसमें घणाहट्टी स्कूल भी शामिल है। मंत्री ने पंचायत घर के मैदान के लिए पांच लाख रुपये देने की घोषणा की। साथ ही पंचायत घर के नए फर्नीचर के लिए 50 हजार रुपये देने की भी घोषणा की। कार्यक्रम में मंत्री को स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों ने शॉल-टोपी पहनाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें