फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सियासत: पांच घंटे के प्रदर्शन में ही बिखर गया सवर्ण मोर्चा, रुमित ठाकुर के खिलाफ लगे नारे

Wed, 16 Mar 2022 10:31 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

प्रदर्शन के दौरान जैसे ही देवभूमि क्षत्रिय संगठन के प्रदेशाध्यक्ष रुमित ठाकुर ने देवभूमि पार्टी के गठन का एलान किया और कहा कि कांग्रेस और भाजपा के बाद प्रदेश में तीसरी पार्टी चुनाव में उतरेगी। पार्टी सभी 68 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। 
विज्ञापन
प्रदेशाध्यक्ष रुमित ठाकुर व अन्य। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिछले करीब एक साल से सवर्ण आयोग के गठन की मांग को लेकर संघर्ष कर रहा सवर्ण मोर्चा शिमला में टुटीकंडी क्रॉसिंग पर हुए पांच घंटे के प्रदर्शन में बिखर गया। प्रदर्शन के दौरान जैसे ही देवभूमि क्षत्रिय संगठन के प्रदेशाध्यक्ष रुमित ठाकुर ने देवभूमि पार्टी के गठन का एलान किया और कहा कि कांग्रेस और भाजपा के बाद प्रदेश में तीसरी पार्टी चुनाव में उतरेगी। पार्टी सभी 68 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इस पर प्रदर्शनकारी भड़क गए और रुमित ठाकुर के खिलाफ ही नारेबाजी शुरू कर दी।

विज्ञापन


रुमित ने नाराज कार्यकर्ताओं को मनाने और समझाने की कोशिश की लेकिन किसी ने एक नहीं सुनी। प्रदर्शनकारी यहां दो धड़ों में बंट गए। एक धड़े के प्रदर्शनकारियों का कहना था कि हम राजनीति करने नहीं आए हैं। आयोग बनाने की मांग को पूरा कर ही पीछे हटेंगे। दूसरी और रुमित के समर्थक अपनी मांग पूरी करने के लिए चुनाव लड़कर विधानसभा पहुंचने का तर्क देते रहे। बड़ी संख्या में महिलाएं भी सवर्ण आयोग के गठन की मांग को लेकर शिमला पहुंची थीं लेकिन संगठन के दोफाड़ होने के बाद महिलाएं निराश होकर लौट गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें