फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री का कद बढ़ा, सुक्खू ने दिया सहकारिता विभाग

Mon, 15 May 2023 07:54 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के पास तीन महकमे जल शक्ति, परिवहन और भाषा एवं संस्कृति थे। अधिकतर मंत्रियों के पास भी तीन-तीन महकमे हैं तो ऐसे में उनके पास अभी तक मंत्रियों के बराबर विभाग ही थे।
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री का कद बढ़ गया है। उन्हें मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सहकारिता विभाग का जिम्मा भी दे दिया है। इससे पहले मुकेश के पास तीन महकमे जल शक्ति, परिवहन और भाषा एवं संस्कृति थे। अधिकतर मंत्रियों के पास भी तीन-तीन महकमे हैं तो ऐसे में उनके पास अभी तक मंत्रियों के बराबर विभाग ही थे। अब उनके पास चार महकमे ही रह जाएंगे। अभी तक सहकारिता विभाग मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के पास था, मगर अब उन्होंने इसे उपमुख्यमंत्री को दे दिया है।

विज्ञापन


मुकेश इस विभाग को खुद चाह रहे थे या मुख्यमंत्री ने अपने पास ज्यादा विभाग होने के चलते एक महकमा कम किया है, यह अंदर की बात अभी स्पष्ट नहीं हुई है। मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना की ओर से जारी की गई अधिसूचना के अनुसार मुख्यमंत्री सहकारिता विभाग के इस पोर्टफोलियो को उपमुख्यमंत्री को आवंटित करते हुए खुश हैं। अधिसूचना के अनुसार ऐसा जनहित में तत्काल प्रभाव से किया गया है। इस अधिसूचना की प्रति को सभी प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्षों आदि को भी भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें