फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कसौली गोलीकांड में निलंबन के बाद अब विभागीय जांच, सीएम ने दिए आदेश

Sat, 26 May 2018 09:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

कसौली कांड में लापरवाही बरतने के आरोपी अधिकारियों और कर्मचारियों पर जयराम सरकार नरम होती नहीं दिख रही। वीरवार को मंत्रिमंडल की बैठक में तत्कालीन एसपी सोलन मोहित चावला समेत पांच अधिकारियों को निलंबित और 9 को चार्जशीट करने के बाद अब सरकार ने सभी के खिलाफ विभागीय

विज्ञापन


जांच के भी आदेश जारी कर दिए हैं। शुक्रवार को पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बताया कि विभागों को विभागीय जांच के लिए कहा गया है। कहा कि अपने काम को निर्भीकता और ईमानदारी से न निभाने वाले अफसरों और कर्मचारियों के प्रति सरकार किसी भी तरह की

सहानुभूति नहीं रख सकती है। दरअसल, अभी तक मुख्यमंत्री को गंभीरता से न लेते हुए अधिकारी और कर्मचारी अपने हिसाब से काम कर रहे थे। यही नहीं, कई बार कुछ अधिकारी गलत फीडबैक देकर भी मुख्यमंत्री और सरकार की फजीहत करा चुके थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कड़ी कार्रवाई के बाद से अधिकारियों और कर्मचारियों में दहशत

घटनाओं और अनुभव के आधार पर अब मुख्यमंत्री ने अपनी शैली में खासा बदलाव कर अफसरों को हैरान कर दिया है। पहले शासन स्तर पर बड़े बदलाव और अब कसौली कांड में कड़ी कार्रवाई के बाद से अधिकारियों और कर्मचारियों में दहशत है।

हाल यह है कि अफसर से लेकर बाबू तक अपने काम को गंभीरता से ले रहे हैं। फाइलों को भी समय से निपटाने पर जोर दिया जा रहा है। सूत्रों का कहना है कि सभी विभागीय सचिवों के जरिये निचले स्तर तक संदेश दिया गया है कि काम में चूक को नजरंदाज नहीं किया जाएगा। अब देखना यह है कि मुख्यमंत्री की इस सख्ती के बाद शासन के कामकाज में कितना असर आता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें