उत्तराखंड के कृषि मंत्री ने मांगों पर गंभीरता से विचार किया। मंत्री ने इस मसले पर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। हर वर्ष की तरह पांवटा में चार स्थलों पर गन्ना तोल कांटे स्थापित होंगे। मंत्री ने कहा कि पांवटा के गन्ना उत्पादकों की लंबित बकाया राशि भी शीघ्र प्रदान करवाई जाएगी।
पांवटा के विधायक सुखराम चौधरी ने फोन पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से उत्तराखंड के कृषि मंत्री की सीधी बात करवाई। मुख्यमंत्री ने भी पांवटा के गन्ना किसानों को आश्वस्त किया कि गन्ना उत्पादक किसानों की मांगों व समस्याओं का निराकरण होगा।