फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: मंडी में ड्यूटी के दौरान पटवारी से मारपीट पर भड़के राजस्व अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मांगी सुरक्षा, मारपीट करने वालों पर हो कार्रवाई
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। हिमाचल प्रदेश राजस्व अधिकारी संघ ने जिला मंडी के पधर क्षेत्र के अमरगढ़ पटवार सर्किल में पटवारी के साथ हुई मारपीट की घटना की कड़े शब्दों में निंदा की है। राजस्व अधिकारी संघ के अध्यक्ष नारायण सिंह वर्मा ने मामले की निष्पक्षता से जांच करवाने और मारपीट करने वालों पर कार्रवाई करने की मांग की है। संघ ने फील्ड में काम करने वाले पटवारियों और अन्य स्टाफ की काम के समय सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग उठाई। संघ पदाधिकारियों ने कहा कि पटवारी वेरिफिकेशन के काम से मौके पर गए थे, जहां एक स्थानीय व्यक्ति ने उनके साथ मारपीट की और अभद्र व्यवहार किया। वहीं चच्योट तहसील में कोट गांव में महिलाओं की ओर से कानूनगो के साथ हाथापाई करने की घटना भी हुई। इस तरह की हाथापाई और मारपीट की घटनाएं बढ़ जाने से राजस्व विभाग के कर्मचारी और अधिकारियों को अपनी सुरक्षा की चिंता सता रही है। संघ ने राजस्व अधिकारी और कर्मचारियों के साथ बढ़ती मारपीट की घटनाओं पर चिंता जताते हुए कहा कि इन घटनाओं के चलते राजस्व अधिकारियों को अब अपनी जिम्मेदारी निभाने और काम करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में सरकार को उनकी सुरक्षा के लिए प्रबंध करने चाहिए।
विज्ञापन

संघ के अध्यक्ष नारायण सिंह वर्मा ने कहा कि पिछले काफी समय से राजस्व अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ ड्यूटी के दौरान मारपीट और हाथापाई की घटनाएं बढ़ी हैं, यह चिंताजनक है। कहा कि सरकार को फील्ड में जाने के दौरान इन कर्मचारियों के साथ पुलिस की तैनाती करनी चाहिए। कहा कि उनकी मांगों को गंभीरता से लिया जाए और राजस्व अधिकारियों को सुरक्षा प्रदान की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें