फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर उठा निगम-बोर्ड में पेंशन देने का मामला, अमित शाह को लिखा पत्र

Thu, 04 Apr 2019 04:37 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
अमित शाह - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव के चलते निगम एवं बोर्ड में अधिकारियों और कर्मचारियों को पेंशन देने का मामला फिर उठ गया है। हिमाचल कॉरपोरेट सेक्टर ऑफिसर एसोसिएशन के बैनर तले सेवानिवृत्त अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को खुला पत्र लिखकर पेंशन देने संबंधी वायदे की याद दिलाई है। भाजपा ने विधानसभा चुनाव में कर्मचारियों को पेंशन देने का वायदा किया था।

विज्ञापन


एसोसिएशन का तर्क है कि प्रदेश में ऐसे 6,730 अधिकारी और कर्मचारी हैं, जो पेंशन के हकदार हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कर्मचारियों की संख्या अधिक है और हजारों परिवार इससे जुड़े हैं। ऐसे में इस मांग को यदि गंभीरता से नहीं लिया गया तो इसका खामियाजा सत्तारूढ़ भाजपा को भुगतना पड़ेगा।

एसोसिएशन के अध्यक्ष ठाकुर देवी लाल ने कहा कि निगम-बोर्ड के अधिकारी और कर्मचारी पेंशन सुविधा के लिए लगातार सरकार से मांग उठा रहे हैं और इससे संबंधित पत्र भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को भेजा गया है। इस समय 6,730 अधिकारी- कर्मचारी पेंशन के पात्र हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें