फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: तिब्बती राष्ट्रीय महिला विद्रोह दिवस पर विरोध रैली के जरिये उठाई आजादी की उठाई मांग

Wed, 12 Mar 2025 12:21 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला

सार

 निर्वासित केंद्रीय तिब्बती प्रशासन की ओर से तिब्बती राष्ट्रीय विद्रोह दिवस के अधिकारिक स्मरणोत्सव का आयोजन संसदीय प्रतिनिधिमंडलों की उपस्थिति में मुख्य बौद्ध मंदिर में हुआ। 
विज्ञापन
तिब्बती राष्ट्रीय महिला विद्रोह दिवस पर विरोध रैली - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में तिब्बती राष्ट्रीय महिला विद्रोह दिवस की 66वीं वर्षगांठ मनाई। निर्वासित केंद्रीय तिब्बती प्रशासन की ओर से तिब्बती राष्ट्रीय विद्रोह दिवस के अधिकारिक स्मरणोत्सव का आयोजन संसदीय प्रतिनिधिमंडलों की उपस्थिति में मुख्य बौद्ध मंदिर में हुआ। इसके बाद विभिन्न तिब्बती महिला संगठनों ने मैक्लोडगंज से धर्मशाला के कचहरी चौक तक चीन के खिलाफ विरोध रैली निकालते हुए स्वतंत्रता की मांग रखी। इस दौरान मैक्लोडगंज से कचहरी चौक तक रैली निकाली।

विज्ञापन

विज्ञापन


क्षेत्रीय तिब्बती महिला संघ ने पांवटा साहिब में निकाली विरोध रैली 
पांवटा साहिब और पुरुवाला के क्षेत्रीय तिब्बती महिला संघ की ओर से पांवटा साहिब में प्रदर्शन किया गया। महिला विद्रोह की 66वीं वर्षगांठ पर चीनी सरकार के खिलाफ सन 1959 में किए गए प्रदर्शन की याद में मनाया जाता है। भूपपुर मे एनएच सात से बद्रीपुर, वाई पॉइंट और मुख्य बाजार होते हुए एसडीएम कार्यालय तक एक शांतिपूर्ण विरोध रैली का आयोजन हुआ। इसमें यूएनओ, विश्व समुदाय से पंचेन लामा और सभी राजनीतिक कैदियों को रिहा करने की मांग उठाई गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें