छात्रवृत्ति घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कार्रवाई करते हुए 1.6 करोड़ की अचल संपत्ति को अस्थायी रूप से अटैच किया। ईडी ने मंगलवार को प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पीएमएलए) के तहत यह कार्रवाई अमल में लाई है। जांच एजेंसी अभी तक इस मामले में 30.5 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति को अस्थायी रूप से अटैच कर चुकी है।
विज्ञापन
ईडी ने अभी तक जिन संपत्तियों को अटैच किया है, उनमें नाहन, जिला सिरमौर और पंचकूला (हरियाणा) और अन्य जगहों की अचल संपत्तियां शामिल हैं। ईडी ने यह जांच सीबीआई द्वारा दर्ज एफआईआर को बनाकर शुरू की थी। इसमें उच्च शिक्षा निदेशालय शिमला द्वारा ओबीसी, एससी और एसटी छात्रों को दी जाने वाली पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप में गड़बड़ी की बात सामने आई थी। सीबीआई की जांच में स्ामने आया था कि संस्थानों ने गलत तरीके से छात्रवृत्ति के फंड हासिल किए।