फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ranji Trophy Match: हिमाचल की टीम रणजी के नॉकआउट राउंड से बाहर, दिल्ली ने 76 रनों से किया पराजित

Mon, 12 Feb 2024 05:47 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला

सार

 हिमाचल की टीम पहले ही रणजी के नॉकआउट राउंड से बाहर हो चुकी है। अब हिमाचल का अंतिम मुकाबला पुडुचेरी में खेला जाएगा।
 
विज्ञापन
रणजी मैच - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में दिल्ली की टीम ने हिमाचल को 76 रन से पराजित कर दिया। मैच में दूसरी पारी में दिल्ली की टीम ने हिमाचल की पहली पारी की 55 बढ़त को कम करते हुए 381 रन पर पारी घोषित कर 327 रन का लक्ष्य दिया। हिमाचल की टीम दिल्ली के गेंदबाजों के आगे टिक नही पाई और अंतिम दिन के तीसरे सत्र में 250 रन पर आलआउट हो गई।

विज्ञापन


हिमाचल की ओर से ऋषि धवन ने 65 रन की पारी खेली। पहली पारी में भी ऋषि धवन ने 95 रन की पारी खेलते हुए हिमाचल का 55 रन की बढ़त दिलाई थी। दूसरी पारी में दिल्ली की ओर गेंदबाजी करते हुए हिमांशु चौहान ने हिमाचल के पांच बल्लेबाजों को आउट किया। मैच में शतकीय पारी खेलने वाले दिल्ली के बल्लेबाज आयुष बदोनी को मैच ऑफ द मैच चुना गया।

रणजी के इस सीजन में हिमाचल की टीम अभी तक जीत का खाता नहीं खोल सकी है। अभी तक हिमाचल ने कुल छह मैच खेले है। दो मैच ड्राॅ रहे और चार में हिमाचल का हार का सामना करना पड़ा है। रणजी के एलीट ग्रुप डी में हिमाचल की टीम सबसे निचले स्थान पर है। हिमाचल की टीम पहले ही रणजी के नॉकआउट राउंड से बाहर हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें