फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व को कोरोना वायरस से बचाने के लिए मां हिडिंबा की शरण में जाएंगे देवता

Sun, 15 Mar 2020 12:17 PM IST
Krishan Singh मनु शर्मा, अमर उजाला, मनाली (कुल्लू)
विज्ञापन
माता हिडिंबा(फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विश्व को कोरोना से बचाने के लिए ऊझी घाटी के लोग देवी-देवताओं की शरण में जाने लगे हैं। देवी हिडिंबा और मनु ऋषि के कारदार रघुवीर नेगी ने बताया कि देवी-देवता माता हिडिंबा के मूल स्थान ढुंगरी में एकत्रित होंगे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 18 मार्च को घाटी के सियाली महादेव, शांडिल्य ऋषि, वीरनाथ, शंख नारायण, मनु ऋषि, गौतम ऋषि, ब्यास ऋषि, गौशाली नाग, महर्षि जम्दग्नि, पराशर ऋषि, वशिष्ठ ऋषि, सृष्टि नारायण, फाहली नाग तथा कार्तिक स्वामी सहित घाटी के अन्य देवी-देवता देवी हिडिंबा के मूल स्थल ढुंगरी पहुंचेंगे।

माता हिडिंबा के पुजारी रोहित राम शर्मा ने बताया कि आदि काल से ही घाटी, देश-दुनिया पर आने वाले किसी भी प्रकार के संकट से बचने के लिए देवी हिडिंबा से पूछ ली जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें